होली मिलन समारोह में समाजसेवियों को मराठा समाज ने किया सम्मानित

ग्वालियर। मराठा युवा परिषद का होली मिलन समारोह नया बाजार थोराट पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अथितियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मराठा समाज की अनुयाइयों को चंदन का टीका लगाकर उनका सम्मान किया गया। होली मिलन समारोह में नन्ही बालिकाओं ने आकर्षक नृत्य की और मराठा समाज के युवाओ ने गीत की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मराठा समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मराठा समाज के वरिष्ठ लोगो को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में संग्राम कदम, नितिन वालम्बे, बबलू भोसले, शिवाजी राव थोराट, उदय घाटगे, गायत्री सुर्वे, नीलिमा शिंदे, विद्या देवी थोराट, राजेन्द्र जामदार, धर्मेंद्र गायकवाड़, दिलीप जगताप, अशोक चव्हाण, राजेश सूर्यवंशी, सुरेश शिंदे सहित अन्य लोग शामिल हैं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रशांत इंग्ले, उपाध्यक्ष प्रकाश मदने, सचिव इंद्रजीत गायकवाड़, शिवा इंग्ले, रोहित वाडेगाओकर, अनिल शिंदे अजय सालुंके, हर्ष सूर्यवंशी सहित मराठा समाज के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।