शहर की शिक्षिका का मोदी से सवाल, किस तरह रुकेगा भृष्टाचार

ग्वालियर। आज प्रधानमंत्री की मैं भी चौकीदार अभियान के तहत आयोजित सीधा संवाद कार्यक्रम में शहर की शिक्षिका शकुंतला सिंह परिहार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया। शकुंतला ने पीएम से पूछा कि भ्रष्टाचार किस तरह से रुकेगा और आप भ्रष्टाचारियों के खिलाफ क्या एक्शन लेंगे ? इस पर मोदी ने शकुंतला को जबाब दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के बाद शकुंतला सिंह परिहार भी खुश नजर आई। उनका कहना है कि देश के प्रधानमंत्री से उन्हें उम्मीद है कि भ्रष्टाचार खत्म होगा। गौरतलब है कि शकुंतला सिंह परिहार ने नमो एप में अपना सवाल रजिस्टर्ड कराया था। जिसके बाद उन्हें पीएम मोदी से सवाल करने का मौका मिला।