ननि अमले ने 92 किलो अमानक पॉलिथीन की जब्त और वसूला जुर्माना

ग्वालियर। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में अलग-अलग स्थानों पर अमानक पॉलिथीन एवं गंदगी को लेकर अभियान चलाया गया और जुर्माना लगाया गया। इस कार्यवाही के दौरान अमले ने लगभग 92 किलो से अधिक पॉलिथीन जप्त की गई तथा ₹19750 जुर्माना लगाया गया। वहीं गंदगी को लेकर भी 15000 रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया।