2 अप्रैल को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा के किये व्यापक इंतज़ाम
ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल संभाग में बीती 2 अप्रेल 2018 की घटना से सबक लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन सजग है। एक तरफ आदर्श आचरण सहिंता लागू होने के चलते धारा 144 लागू है तो दूसरी तरफ प्रशासन ने आगामी 2 अप्रेल के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े और व्यापक इंतजामात किये है।
शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कलेक्टर अनुराग चौधरी ने साफ कर दिया कि किसी भी सूरत में ऐसे किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नही होगी। जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने की जरा सी भी आशंका हो। इसी क्रम में प्रशासन ने 250 से अधिक लोगों को चिंहित किया है, साथ ही 13 लोगों पर जिलाबदर सबंधी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिया है अगर सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट आदि नजर आती है या उनके संज्ञान में लाई जाती है। तो न सिर्फ कड़ी कार्यवाही की जावेगी, बल्कि 2 अप्रैल को इंटरनेट सेवा भी बांधित की जा सकती है। मालूम हो कि बीती दो अप्रेल को ग्वालियर चंबल संभाग में एससीएसटी एक्ट को लेकर हिंसा भड़क गयी थी। जिसमें पूरे ग्वालियर अंचल में 7 लोगों की मौत हो गयी थी। ऐसे में प्रशासन ने आगमी 2 अप्रेल को लेकर अपना पूरा एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। प्रशासन ने डबरा, ठाठीपुर, मुरार, गोला का मंदिर थाना क्षेत्रों को संवेदनशील माना है। इतना ही नहीं आगामी 2 अप्रैल से लेकर 5 अप्रैल तक किसी भी प्रकार आंदोलनात्मक कार्यक्रमो को प्रतिबंधित कर दिया है। कलेक्टर श्री चौधरी का कहना है अगर कार्यक्रम अति आवश्यक है तो अनिवार्य रूप से अनुमति लेनी होगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन एडीएम संजीव केरकेट्टा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।