मतदान के प्रति जागरूक करने लिए अनूठी पहल .....

ग्वालियर। आमजनों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए देश भर में विभिन्न प्रकार से जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत देश की विभिन्न प्रमुख ट्रेनों को भी चुनाव आयोग एवं रेलवे विभाग के समन्वय से मतदान स्वीप अभियान के तहत मतदान जागरुकता के लिए संदेश देने हेतु तैयार किया गया है। इसके तहत शुक्रवार को मतदान जागरुकता के संदेश के साथ तैयार की गई, नई दिल्ली से त्रिवेन्द्रम तक चलने वाली केरला एक्सप्रेस को कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी द्वारा ग्वालियर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।