प्रदेश भाजपा के कल होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त

भोपाल/ग्वालियर। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद देश सहित प्रदेश में भी शौक का माहौल है। प्रदेश भाजपा ने एक सूचना जारी कर सोमवार को होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। प्रेस को जारी सूचना में बताया गया है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मनोहर पर्रिकर जी के निधन उपरांत राष्ट्रीय शोक के चलते कल 18 मार्च को पार्टी की विजय संकल्प सभाएं, मीडिया वर्कशॉप, युवा मोर्चा की बैठक सहित सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है।