लोकसभा निर्वाचन 2019 : एमसीएमसी कमेटी का गठन
ग्वालियर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज के संबंध में नियंत्रण अनुश्रवण एवं कार्रवाई हेतु मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) का गठन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने कर दिया है। एमसीएमसी कमेटी के अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग चौधरी होंगे एवं सचिव अपर संचालक जनसंपर्क विभाग ग्वालियर श्री जी एस मौर्य रहेंगे। समिति में सदस्य के रूप में अपर जिला दण्डाधिकारी श्री संदीप केरकेट्टा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्र.-14, 15, 16, 17, 18 एवं 19, कार्यक्रम अधिकारी दूरदर्शन केन्द्र ग्वालियर श्री एच एस बघेल, वरिष्ठ पत्रकार (प्रिंट मीडिया) श्री राम विद्रोही एवं (इलेक्ट्रोनिक मीडिया) श्री नासिर गौरी एवं सोशल मीडिया विशेषज्ञ श्री नवीन नायक को रखा गया है। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी द्वारा जारी आदेश में समिति द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के दौरान पेड न्यूज पर नियंत्रण के संबंध में आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशो के अनुरूप कार्रवाई की जायेगी।