अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट ग्वालियर ने किया निःशुल्क मल्टी स्पेशिलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
ग्वालियर। वीर शहीदों की स्मृति में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट ग्वालियर द्वारा आज नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर कुशवाह मार्केट दीनदयाल नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिश्ठ भाजपा नेता डॉ. सतीष सिंह सिकरवार थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत सिंह सिकरवार (जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट ग्वालियर) ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ई.सी.जी. हृदय की जांच, ब्लड शुगर मधुमेह की जांच, यूरिक एसिड की जांच, बी.पी. हाई व लो की जांच, स्पायरोमीटर द्वारा फेफड़ो की जांच, थायरॉइड (थायरोकेयर) आदि की जांच की गई एवं नि:शुल्क दवाई वितरण की गई। शिविर में डॉ. शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, डॉ. गौरव कवि भार्गव, डॉ. संतोष तोमर, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. एम.एस. तोमर, डॉ. अनिल सिंह सिकरवार, डॉ. हिमांशु कुशवाह का सरहानीय योगदान रहा। इस शिविर में 300 से अधिक मरीजों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने कहा कि जीवन में सुखी रहने के लिए, शरीर का स्वस्थ रहना जरूरी है। उन्होने कहा कि चिकित्सक मरीज के लिए भगवान होता है और चिकित्सकों को मानवीय संवेदनाओं का पूरा ध्यान रखना चाहिए। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. संतोष सिंह तोमर, डॉ. एम.एस. तोमर, अभिषेक परमार, एड. उदय सिंह भदौरिया, मानवेन्द्र सेंगर, इन्द्रपाल सिंह सिकरवार, मोहित तोमर आदि मौजूद रहे।