माधवराव सिंधिया की 74वीं जयंती पर शहर में हुए कई कार्यक्रम

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटीे अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के मुख्यातिथ्य में विकास पुरूष स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की 74वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के नेतृत्व में बोहड़पुर कुष्ठ आश्रम में रोगियों को फल बांटे गए। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोल पहाडिय़ा के अध्यक्ष गोरव भोंसले के नेतृत्व में लक्ष्मीगंज स्थित नारायण वृद्ध आश्रम पर फल वितरण किया गया एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद पांडे के नेतृत्व में झांसी रोड स्थित मांधव अंधाश्रम में कपड़े एवं फल वितरण किया गया। वहीं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नवीन परांडे के नेतृत्व मे रेडक्रॉस भवन कम्पू पर एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने रक्तदान किया।