स्व. माधवराव सिंधिया की 74वीं जयंती पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

ग्वालियर। स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की 74वीें जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आज प्रात: 8.00 बजे कांग्रेस मुख्यालय से प्रभात फेरी प्रारंभ हुई। जो शिंदे की छावनी होती हुई नदी गेट पहुंची, जहां सिंधिया की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यर्पण कर उन्हें नमन किया। ततपश्चात रैली इंदरगंज, जयेन्द्रगंज चौराहा, सनातन धर्म मंदिर रोड, महादजी चौक होती हुई कटोरा ताल रोड स्थित अम्मा महाराज की छत्री पहुंची। यहां पुष्पांजली सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता आनंद शर्मा ने किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने छत्री स्थित स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माला अर्पण कर पुष्पांजली अर्पित करते हुए उपस्थित कांग्रेसजनो केा संबोधित करते हुए कहा कि असंभव को भी संभव करने की क्षमता माधवराव सिंधिया में थी। इस अवसर पर विधायक मुन्नालाल गोयल, सुनील शर्मा,चन्द्रमोहन नागोरी, श्रीमती रमा पाल, कृष्णराव दीक्षित, काशीराम देहलवार, श्रीमती कमलेश कौरव, जेएच जाफरी ,उदल सिंह, प्रवक्ता आंनद शर्मा, संजय फड़तरे, ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद पांडे, रमेश कुशवाह, संजीव दीक्षित, सरमन राय, एमएस दुबे, मुनेश निगम, बलवीर सिंह, राकेश गुप्ता, पप्पू डेनिसन, केसी राजपूत, राधे शाक्य, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, निशा मिर्जा, मान सिंह, डॉ विमलेन्द्र तिवारी, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, डॉ श्रीराम सविता, मोनू भटनागर, अविनाश गोड, राजा सिद्धीकी, मनीष कनविजय, बुंन्दु खान, अतुल पवार, अशोक कोरव, शहजाद खान, रवि शाक्य सहित अनेंक कांग्रेसजन उपस्थित थे।