पूरी ताकत के साथ विरोध करेगी भाजपा - मुरैना सांसद श्री मिश्रा
ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल में मंगलवार को एक हजार बिस्तर के अस्पताल का पुनः शुभारंभ होने पर भारतीय जनता पार्टी अपनी भरपूर ताकत के साथ विरोध दर्ज कराएगी। कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को अपना बताने की जो गलत परंपरा शुरू कर रही है यह सही नहीं है। यह बात मुरैना सांसद श्री अनूप मिश्रा ने सोमवार को मोदी हाउस में आयोजित भाजपा ग्वालियर महानगर की एक बृहद बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। प्रेस को जारी विज्ञप्ति अनुसार श्री मिश्रा ने बताया कि बैठक में तय हुए निर्णय के मुताबिक विरोध जताने के लिए भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता सुबह 9 बजे थीम रोड स्थित स्व. शीतला सहाय जी की प्रतिमा के पास उपस्थित होंगे। जिसके बाद सभी अस्पताल में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
बैठक में जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, लोकसभा संयोजक अभय चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह कुशवाह, राकेश जादौन, जिला महामंत्री कमल माखीजानी उपस्थित थे। बैठक का संचालन महामंत्री शरद गौतम ने एवं आभार महामंत्री महेश उमरैया जी ने व्यक्त किया। श्री मिश्रा ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अनेक विकास कार्य कराए और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखा। जिस दिन से कांग्रेस पार्टी आई है जब से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम और भारतीय जनता पार्टी के शुरू किए गए कार्यों को अपनी मुहर लगाने का काम कर रही है। कल से श्योपुर में तनाव है महाशिव बारात भी नहीं निकलने दे रहे हैं ना ही गिरफ्तार कर रहे हैं। चाहे मुरैना हो, चाहे श्योपुर हो, चाहे भिंड हो, चाहे दतिया हो, ग्वालियर और शिवपुरी जो काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किये है उन कामों को वह अपना बना रहे हैं। श्री मिश्रा कहा कि ने ग्वालियर में 1000 बिस्तर का अस्पताल 2009 में भूमिपूजन हुआ था और उसके बाद मल्टी सुपर स्पेशलिटी कॉन्प्लेक्स का भूमि पूजन हुआ। कल एक तीसरा भूमि पूजन होने जा रहा है 1000 बिस्तर का ? जगह कम लग रही थी तो ग्वालियर पोट्रीज को मर्ज किया जाए वह उद्योग विभाग की जगह है भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कोशिश की। हस्तांतरित स्वास्थ्य विभाग को की जाए, स्वास्थ्य में भी चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को ट्रांसफर हो गयी तब वो काम शुरू होगा और वह काम सितंबर में इसके टेंडर हो गए नवंबर में वर्क आर्डर हो गया और इसको तोड़ने का काम और नई फाउंडेशन रखकर नई बिल्डिंग बनाने का काम शुरू हो गया उसमें यह तय हुआ कि इस रूट को बंद करना है कंपू थाना बस स्टैंड रूट से फोरलेन सड़क बनाना है यह सारी बातें नवंबर तक तय हो चुकी थी काम प्रारंभ हो गया था। श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा नई खबर आती है 1000 बिस्तर का शिलान्यास किया जा रहा है। कांग्रेस द्वारा गंदी राजनीति करते हुए इस शिलान्यास में क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी को भी नहीं बुलाया जा रहा। संवैधानिक तौर पर सांसद किसी भी पार्टी का हो, उस सांसद के संसदीय क्षेत्र में निमंत्रण देना अनिवार्य है। कांग्रेस पार्टी संसदीय मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाते हुए निंदनीय कृत्य कर रही है पिछले 5 वर्ष पूर्व जब 10 साल यूपीए की सरकार रही। इन दस सालों में ग्वालियर में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ। श्री मिश्रा ने कहा कि लोकसभा का चुनाव नजदीक है। कांग्रेस के पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है इसीलिए दोबारा दोबारा भूमि पूजन करके जनता को गुमराह करने का प्रयास शुरू कर दिया है। जब मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया था। आज जब कांग्रेस दोबारा से भूमि पूजन कर रही है उसका पूरी ताकत से भारतीय जनता पार्टी विरोध करेगी।जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने हुए तीन महीने से ज्यादा हो गए हैं। मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार निरंतर इस प्रकार के कार्य करती जा रही है जिसकी भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एवं भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा किए गए ग्वालियर के विकास काम जैसे सड़क, पुल, अस्पताल से लेकर अनेक विकास कार्य किए गए हैं, उन सभी विकास कार्यों को मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने नाम करने का काम कर रही है। कांग्रेस सरकार राजनीति के स्तर को गिराते हुए दोबारा से विकास के कार्यों का भूमि पूजन करके जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में कांग्रेस सरकार की निंदा करती है। भारतीय जनता पार्टी सरकार को सिर्फ सेवा का माध्यम मानकर कार्य करती है। इस अवसर पर अरुण कुलश्रेष्ठ, जिला उपाध्यक्ष कनवर मंगलानी, राकेश गुप्ता, जिला मंत्री सोनू मंगल, राकेश खुरासिया, रीना सौलंकी, गीता बडोरी, गजेन्द्र राठौर, ब्रजेन्द्र सिंह जादौन, नरेंद्र सिकरवार, सुभाष शर्मा महेन्द्र सोलंकी, तिलकराज बेरी, रमेश सेन,दारा सिंह, रामप्रकाश परमार, वरुण देव शर्मा, गोपाल गांगिल, मनोज तोमर, दीक्षित, सतीश बोहरे, त्रिपाठी, नूतन श्रीवास्तव, भरत दांतरे, परवेज खान, सत्येन्द्र राइखेड़ा, बलराम बघेल, रमाकांत महेते, विवेक प्रताप चौहान, मनीष दीक्षित, बबीता तोमर आदि लोग उपस्थित थे।