ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने की समाजसेवियों के साथ बैठक
ग्वालियर।शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये सोमवार को एसपी कार्यालय में एक बैठक आयोजित हुई। इसमें एडिशनल एसपी पंकज पांडे ने समाजसेवियों से चर्चा की। इसमें निर्णय लिया गया कि पुलिस प्रशासन व समाजसेवी सयुंक्त रूप से ट्रैफिक के प्रति आम-जन को जागरूक करेंगे। बैठक में ट्रैफिक डीएसपी आरएन त्रिपाठी, मानव अधिकार आयोग मित्र व समाजसेवी अंशुमान शर्मा,पूर्व बार उपाध्यक्ष नीरज भार्गव, अधिवक्ता राकेश राजपूत,अधिवक्ता अनुपमा सिंह आदि उपस्थित रहे।