नशामुक्ति के लिए महाशिवरात्रि पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का कार्यक्रम कल
ग्वालियर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रकल्प बोध के तहत नशा मुक्त समाज के लिए नशे को कहे ना नाटक, शिव तांडव एवं शिव स्तुति नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। ये कार्यक्रम कल 4 फरवरी सोमवार दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक सनसाइन मैरिज गार्डन, न्यू कलेक्ट्रेट, सन वैली के पास आयोजित किया जाएगा।