अल्प प्रवास पर ग्वालियर आये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को राजामाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पहुचे। यहां उनकी आगवानी महापौर विवेक शेजलवकर, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश जादौन व अन्य ने की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विमानतल पर गड़करी ने भाजपा नेताओं से शहर का मिजाज जाना और इसके बाद वे झांसी के लिये रवाना हो गये।