डॉ. वेणीमाधव हुए सम्मानित, आयुर्वेद में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड
ग्वालियर। महानगर के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वेणीमाधव शास्त्री को भारत सरकार ने लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया है। 81 वर्षीय डॉ. शास्त्री को यह सम्मान आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए दिया है। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में नेशनल एकेडमी ऑफ आयुर्वेद ने प्रवासी भारतीय केंद्र परिसर में आयोजित समारोह में प्रदान किया। गौरतलब है कि डॉ. वेणीमाधव शास्त्री शासकीय आयुर्वेदिक राज्य महाविद्यालय ग्वालियर के प्राचार्य रहे और वर्ष 1996 में सेवानिवर्त्त हुए।