पिछले 5 वर्षों में हुआ शहर का तेजी से विकास - केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर
वार्ड 24 में अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद प्रवेश द्वार का लोकार्पण एवं 6 करोड रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन
ग्वालियर। पिछले 5 वषों में ग्वालियर शहर का तेजी से विकास हुआ है, अब ग्वालियर 3 राजधानी, 1 दूरन्तो ट्रेन सहित कुल 11 गाडियों का स्टापेज प्रारंभ हुआ है तथा शीघ्र ही दिल्ली से भोपाल के बीच चलने वाली सबसे तेज गति की ट्रेन का स्टापेज भी होगा। इसके साथ ही ग्वालियर की सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए एक साथ 5 ब्रिजों पर कार्य चल रहा है जो कि शीघ्र पूर्ण होगा। उक्ताशय के विचार केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार को वार्ड 24 में अमर शहीद पं. चन्द्र शेखर आजाद द्वार के लोकापर्ण एवं लगभग 6 करोड रुपए के विकास कार्यों के भूमिपूजन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री विवक नारायण शेजवलकर ने की।