नागरिकों की समस्याओं का तत्परता से हो निराकरण - महापौर
आज की चाय आप के साथ कार्यक्रम में वार्ड 47 एवं 54 में किया भ्रमण
ग्वालियर। सामुदायिक भवनों का उपयोग समाज के कार्य के लिए किया जाए। उक्त आशय की निर्देश महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा आज वार्ड क्रमांक 47 में आज की चाय आप के साथ जनसम्पर्क कार्यक्रम में निरीक्षण के दौरान दिए।
निरीक्षण के दौरान वार्ड की पार्षद श्रीमती गीता डंडोतिया द्वारा महापौर श्री शेजवलकर से शिकायत की गई कि क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 20 के बाहर नगर निगम का सामुदायिक भवन है, जिसमें बाल्मीकि समाज के लोगों की शादी होती थी। अब तो सामुदायिक भवन को एनयूएलएल योजना के तहत किसी स्व सहायता समूह को आवंटित कर दिया गया है। श्रीमती दंडोतिया ने बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा बाल्मीकि बस्ती में बनाए गए सामुदायिक भवन को गलत तरीके से स्व सहायता समूह को आवंटित किया गया है। जिसको लेकर क्षेत्र के उपायुक्त श्री अतिबल सिंह यादव द्वारा महापौर श्री शेजवलकर को अवगत कराया गया कि अनेक क्षेत्रों सामुदायिक भवन स्व सहायता समूहों को आवंटित किए गए हैं। जिनमें हरिशंकरपुरम तथा आमखो सामुदायिक भवन भी स्व सहायता समूह को आवंटित किया गया है। महापौर श्री शेजवलकर द्वारा एनयूएलएम योजना के तहत सहायता समूहों द्वारा की जा रही गतिविधियों की जांच करने के निर्देश मुख्य समन्वयक अधिकारी श्री पचैरी को दिए। उन्होंने कहा कि एनयूएलएल की योजना में अभी तक स्व सहायता समूह द्वारा क्या कार्य किया गया। कितने लोगों को लाभ मिला है इसकी जांच कर रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मुझे उपलब्ध कराई जाए तथा यदि संस्था को कोई स्थान उपलब्ध कराया जाना है तो सामुदायिक भवन के स्थान पर निगम के अन्य भवन जो रिक्त हैं उनमें संस्था को स्थान दिया जाए।
नागरिकों द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 20 के जनमित्र केंद्र को भी नवनिर्मित भवन में शिफ्ट किए जाने की मांग महापौर श्री शेजवलकर से मांग की गई। नागरिकों की मांग थी कि जनमित्र केंद्र तथा क्षेत्रीय कार्यालय में लगभग 3 किलोमीटर का अंतर होने से जनमित्र केंद्र के प्रकरणों का निपटारा समय सीमा में नहीं हो पाता है, महापौर श्री शेजवलकर द्वारा जनमित्र केंद्र के नोडल ऑफिसर डाॅ अतिबल सिंह यादव को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र क्रमांक 20 का जनमित्र केंद्र जो वर्तमान में मैस्कट हॉस्पिटल के सामने लगता है, उसे तत्काल क्षेत्रीय कार्यालय के निचले तल पर स्थापित किया जाए तथा जनमित्र केंद्र की बिल्डिंग का एनयूएलएल की गतिविधियों हेतु उपयोग किया जाए।
निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 47 स्थित कमाठीपुरा में जगन भैया की गली में स्थित जीर्णशीर्ण शौचालय तथा वार्ड क्रमांक 54 में आर्मी की बजरिया, टोटा की बजरिया में शौचालय को तोड़े जाने हेतु शौचालय के आसपास 100 मीटर की परिधि में उपयोगिता का परीक्षण कराकर शौचालय को तोड़कर निगम की सामुदायिक गतिविधियों के लिए सामुदायिक केंद्र अथवा एनयूएलएल की गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र तैयार कराए जाने के निर्देश भी महापौर श्री शेजवलकर द्वारा संबंधित चित्र अधिकारियों को दिए गए।
महापौर श्री शेजवलकर द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि यदि इन शौचालयों का उपयोग कोई गरीब परिवार करता है तो उस परिवार में नगर निगम की योजना के तहत शौचालय निर्माण कराया जाए। पार्षद श्रीमती गीता दंडोतिया द्वारा क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई ब्रिगेड टंकी से किए जाने की मांग की। अमृत योजना के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वार्ड 47 में 2 डीएमए तैयार किए जा कर पूरे वार्ड में बिग्रेड टंकी से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। श्रीमती दंडोतिया ने महापौर श्री शेजवलकर को अवगत कराया गया कि अमृत योजना की मॉनिटरिंग अधिकारियों द्वारा सही नहीं की जा रही, परिणाम स्वरूप कहीं पर 200 एमएम की लाइन डाली गई है कहीं पर 400 एमएम की इस पर महापौर श्री शेजवलकर द्वारा अमृत योजना के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी जगह एक समान मोटाई की पेयजल लाइन डाली जाए तथा हर हाल में नागरिकों को 12 मीटर ऊंचाई तक बिना टिल्लू पंप के पेयजल सप्लाई की जाए।
महापौर श्री शेजवलकर द्वारा नागरिकों को अवगत कराया गया कि अमृत योजना का कार्य पूर्णता पर है। हर हाल में नवंबर 2019 से पूर्व प्रत्येक नागरिक को पहली मंजिल तक बिना टिल्लू पंप के पानी मिलेगा। महापौर श्री शेजवलकर ने आज के भ्रमण के दौरान वार्ड क्रमांक 54 में किरार कॉलोनी भी गए। जहां स्थानीय पार्षद एवं मेयर इन काउंसिल की सदस्य श्रीमती नीलिमा शिंदे तथा नगर निगम के पूर्व सभापति श्री बृजेंद्र सिंह जादौन द्वारा महापौर श्री शेजवलकर का स्वागत किया गया। नागरिकों द्वारा यहां ईकोग्रीन कंपनी द्वारा गलियों से कचरा न लिए जाने की शिकायत की गई। इस पर महापौर श्री शेजवलकर द्वारा सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि छोटी छोटी गलियों से साइकिल रिक्शे के माध्यम से कचरे का परिवहन प्रारंभ किया जाए। उन्होंने नागरिकों को बताया कि ईका ग्रीन कंपनी से हमारा समझौता है कि सड़क पर किसी भी प्रकार का कचरा नहीं आएगा। इसलिए कंपनी प्रत्येक घर से कचरा एकत्रित करेगी।
पार्षद श्रीमती नीलिमा शिंदे द्वारा महापौर श्री शेजवलकर को अवगत कराया गया कि इस क्षेत्र की ट्रंक सीवर लाइन अत्यंत पुरानी है, जिसे अमृत योजना के तहत बदलवाना होगा। श्रीमती शिन्दे द्वारा अवगत कराया गया कि टोंटा की बजरिया तथा किरार कॉलोनी की सीवर लाइन को मैन ट्रंक लाइन से अभी तक नहीं जोड़ा गया है तथा किरार कॉलोनी की ट्रंक लाइन को चैड़ा भी किया जाना है। इस पर महापौर श्री शेजवलकर द्वारा अमृत योजना के तहत उक्त कार्य किए जाने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए।
नागरिकों द्वारा महापौर श्री शेजवलकर से सीवर से संबंधित अधिकारी श्री हरविलास माहौर द्वारा शिकायतों के निराकरण के लिए फोन ना उठाने की शिकायतें की गई। इस पर महापौर श्री शेजवलकर द्वारा श्री हरविलास माहौर को अंतिम चेतावनी देते हुए भविष्य में नागरिकों को फोन उठाए जाने के निर्देश दिए। महापौर द्वारा अमृत योजना के अधिकारियों को निर्देशित किया की पेयजल की लाइन जहां 2 इंच की है। सभी क्षेत्र में 2 इंच की लाइन को बदलकर 4 इंच में परिवर्तित किया जाए। उन्होंने नागरिकों को जानकारी दी के सभी क्षेत्रों में सीवर लाइन का विस्तृत सर्वेक्षण कराया जाएगा यदि आवश्यकता हुई तो सीवर लाइन बदली भी जाएगी। महापौर श्री शेजवलकर द्वारा निरीक्षण के दौरान किरार कॉलोनी में गली नंबर 2 में डामरीकरण कराए जाने के निर्देश भी दिए तथा शनि देव मंदिर के सामने एक हाईमास्ट स्थापित कराए जाने के निर्देश मौके पर मौजूद मुख्य समन्वयक अधिकारी श्री प्रेम पचैरी को दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिन में एक बार कम से कम सभी जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाएं ताकि नागरिकों की समस्या से निपटा जा सके।