किसानों के हित में फसल ऋण माफी सरकार की ऐतिहासिक पहल - पशुपालन मंत्री श्री यादव

घाटीगाँव, भितरवार एवं चीनौर में किसानों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र 

ग्वालियर। प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए दो लाख रूपए तक के सभी कृषि ऋणों को माफ कर दिया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों किसानों को राहत मिली है। सरकार ने जो कहा था, उसे कर दिखाया है। पशुपालन मंत्री श्री यादव ने यह बात सोमवार को घाटीगाँव में आयोजित तहसील स्तरीय जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

            पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने किसानों को ऋण माफी के प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए कहा कि सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। हम जो कहते हैं वह करते हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने सरकार की बागडोर संभालने के तत्काल बाद मध्यप्रदेश के किसानों के दो लाख रूपए तक के ऋण माफ करने की स्वीकृति प्रदान की थी। सरकार के इसी निर्णय के परिपालन में आज मध्यप्रदेश के सभी जिलों में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत किसानों को ऋण माफी के प्रमाण-पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

            पशुपालन मंत्री श्री यादव ने कहा कि किसानों के हित में सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। किसानों की माली हालत को और बेहतर करने की दिशा में सरकार तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने ग्वालियर जिले में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत हर पात्र किसान को लाभान्वित करने तथा उसके दो लाख रूपए तक के ऋण को माफ करने की कार्रवाई को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

            पशुपालन मंत्री श्री यादव ने घाटीगाँव में 25 किसानों को प्रतीक स्वरूप फसल ऋण माफी योजना के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी ऐसे किसान जिन पर किसी भी बैंक या संस्था का ऋण है उनके ऋण दो लाख रूपए तक माफ कर दिए जाऐंगे। इसके लिए जिला स्तर से किसानों को लाभान्वित करने की कार्रवाई को और गति से किया जाएगा। ग्वालियर जिले में घाटीगाँव के साथ ही भितरवार और चीनौर में भी कार्यक्रम आयोजित कर जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत किसानों को ऋण माफी के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए हैं।

कार्यक्रम में यह थे उपस्थित                        

               पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह  ने समारोह में कहा कि किसानों के साथ-साथ क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन बेहतर रूप से किया जाकर क्षेत्र के निवासियों को लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय पर मिले, यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

              कार्यक्रम के प्रारंभ में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अग्निहोत्री ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत घाटीगाँव के अंतर्गत 46 ग्राम पंचायतों से 1808 हरे, 4080 सफेद तथा 1386 गुलाबी सहित 7274 आवेदन किसान बंधुओं से प्राप्त किए गए। जिनमें से प्रथम चरण में 399 पात्र किसानों को ऋण माफी के प्रमाण-पत्र वितरित किए जा रहे हैं। शेष किसानों को भी फसल ऋण माफी के प्रमाण-पत्र वितरित किए जायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह ने 15 जनवरी को पंचायत प्रांगण बरई में स्वयं उपस्थित होकर किसानों से ऋण माफी के आवेदन पत्र भरवाने के कार्य का शुभारंभ भी किया था।

            ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री बदन सिंह, पूर्व जनपद सदस्य श्री चाँद खाँ, सरपंच घाटीगाँव श्री रूपराज सिंह, मंडी सदस्य श्री ओमप्रकाश धाकड़, पूर्व सरपंच श्री हरिमोहन सिंह धाकड़, जनपद सदस्य श्री दर्शन सिंह, सेक्टर अध्यक्ष श्री अशोक सिंह धाकड़, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री भवर सिंह परिहार, सिंचाई अध्यक्ष श्री रामवीर सिंह गुर्जर, श्री छविराम बघेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्मा, जनपद पंचायत बरई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी एस हंस, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व श्री अग्निहोत्री सहित पशुपालन, कृषि, राजस्व सहित अन्य विभागों के विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।

भितरवार एवं चीनौर में भी आयोजित हुआ तहसील स्तरीय कार्यक्रम

            भितरवार एवं चीनौर तहसील में भी तहसील स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोहपूर्वक किसानों को जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने सभी किसानों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के गठन के बाद सबसे पहला निर्णय फसल ऋण माफी का ही है। आज 3 हजार से अधिक किसानों के खाते में राशि पहुँचेगी।  17 हजार से अधिक किसानों को ऋण माफी का लाभ मिलना है। विभिन्न चरणों में सभी किसानों के खातों में राशि पहुँचेगी।

            कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कलेक्टर श्री भरत यादव ने अपने उदबोधन में कहा कि लगभग दो माह पहले की गई घोषणा का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से किया जा रहा है। योजना के तहत किसानों का दो लाख रूपए तक का फसल ऋण माफ हो रहा है। जिन किसानों ने समय पर ऋण चुका दिया है उन्हें भी किसान सम्मान पत्र प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गुलाबी आवेदन पत्र भरने वालों के आवेदनों का भी परीक्षण होगा और पात्र किसानों को भी लाभ मिलेगा। राजस्व व कृषि विभाग का अमला घर - घर जाकर प्रमाण-पत्र वितरित करेगा।

            कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद भितरवार की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश यादव ने की। अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता मोतीसिंह रावत उपस्थित थीं। कार्यक्रम में एसडीएम श्री अशोक चौहान, जनपद सीईओ भितरवार, ब्लॉक अध्यक्ष श्री महीप यादव, सरपंच श्री रघुराज, सीताराम जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।

            प्रतीक स्वरूप मंच से कुछ किसानों को प्रमाण-पत्र भी दिए गए। जिनमें सर्वश्री सोबरन सिंह, सोबरन, अतर सिंह, सुशीला यादव, नरेन्द्र लाल सिंह को प्रमाण-पत्र दिए गए।

इन किसानों को वितरित हुए फसल ऋण माफी के प्रामण-पत्र  

क्र.

नाम

ग्राम पंचायत

राशि

1.

श्रीमती राजकुमारी

जखौदा

1,13,232 /-

2.

श्री रामेश्वर

जखौदा

1,37,991 /-

3.

श्री चन्द्रभान

लखनपुरा

1,42,350 /-

4.

श्री रामबरन कौरव

बरई

1,78,089 /-

5.

श्री राजेन्द्र शर्मा

मोहना

1,73,010 /-

6.

श्री रामाधार

पनिहार

1,58,752 /-

7.

श्री भोलाराम

रेंहट

1,21,557 /-

8.

श्री रामानन्द

केमारी

1,11,528 /-

9.

श्री अर्जुन सिंह

मोहना

1,07,395 /-

10

श्री सुरेश चन्द्र

मोहना

1,85,033 /-

11.

श्री लछीराम

बन्हेरी

1,24,682 /-

12.

श्री हरेन्द्र सिंह

बरई

1,64,841 /-

13.

श्री बब्बो (बाबू)

धुंआ (खुड़ावली)

33,112 /-

14.

श्री प्रताप सिंह

पार

40,912 /-

15.

श्री लाल सिंह बघेल

पार

49,809 /-

16.

श्री विष्णु प्रसाद

मोहना

48,548 /-

17.

श्री पूरन सिंह गौर

रेंहट

47,502 /-

18.

श्री राम सिंह

पवा

49,244 /-

19.

श्री चिरोंजी लाल

मोहना

43,153 /-

20.

श्री मेगदे

पार

30,773 /-

21.

इमरती बाई

पार

46,378 /-

22.

सोबरन सिंह

बामोर

1,04,936 /-

23.

उदय सिंह

सोता

77,884 /-