सांस्कृतिक आदान प्रदान पर रोक का फैसला गृह, विदेश और पीएमओ लेगा - केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा
ग्वालियर। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जहां देश में गुस्सा है वहीं लोग अब पाकिस्तान से सांस्कृतिक रिश्ते भी तोड़ लेना चाहते हैं। बॉलीबुड के कई कलाकार इसके पक्ष में हैं और उन्होंने मीडिया से बातचीत में इस बात के संकेत भी दिए हैं कि वे अब पाकिस्तान के किसी कलाकार को आमंत्रित नहीं करेंगे। ग्वालियर प्रवास पर पहुचे केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा से जब पत्रकारों ने इस बारे में सवाल किया तो उनका कहना है कि न्यूज़ चैनलों के माध्यम से उन्हें इस बात की जानकारी मिली है। यह फैसला संस्कृति मंत्रालय नहीं लेता, यह फैसला विदेश मंत्रालय लेता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर यह फैसला लिया जाएगा। "कि क्या इस तरह के आदान प्रदान पर रोक लगाई जाए और इसका फैसला गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय एवं प्रधानमंत्री कार्यालय लेगा"। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंचासीन भाजपा नेताओं में जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, वरिष्ठ नेता राकेश जादौन, आशीष अग्रवाल, पवन सेन शामिल थे।