मुस्लिम समाज ने धरना देकर पाकिस्तान व आतंकवाद के पुतलों को दी सांकेतिक फांसी

ग्वालियर। पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगो के विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज समस्त मुस्लिम समाज ने शहर के फूलबाग चौराहे पर आतंकवाद और पाकिस्तान के पुतलों को न सिर्फ फांसी दी बल्कि उन्हें जलाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक संजय मिर्जा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी पाकिस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तान तेरे टुकड़े होंगे, इंशाल्लाह, इंशाल्लाह जैसे नारे लगा रहे थे। इस मौके पर आक्रोशित लोगों ने दो मिनिट का मौन धारण कर शहीदों को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित भी की। इस दौरान शहर काजी अब्दुल हमीद क़ादरी , शहर जिला कांग्रेस के संगठक प्रभारी महामंत्री लतीफ खान मल्लू, जिला उपाध्यक्ष काशीराम देहलवार, शहर जिला युवा कांग्रेस महासचिव मोहम्मद अज़हर, राहुल गांधी युथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष अलताफ शेख क़ादरी, अब्दुल सईद, समद क़ादरी, सलमान खान, बाबू कुरेशी, इख्तियार खान आदि उपस्थित रहे।