आउटसोर्स कर्मचारी परिवार नगर निगम ने भी किया शहादत को नमन, दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 44 जवानों को लेकर समूचे देश समेत शहरवासियों में भी शौक का माहौल है। हमले के बाद से लोग सड़क पर उतरकर अपने वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी क्रम में आज आउटसोर्स कर्मचारी परिवार नगर निगम ग्वालियर ने पुलवामा हमले को कायरता पूर्ण बताते हुए शहीद जवानों को नमन किया। आउटसोर्स कर्मचारी आज शहीद तिराहा हेम सिंह की परेड पर शाम 06 बजे एकत्र हुए और केंडल मार्च निकालकर एवं दो मिनिट का मौन रखकर वीर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी।