कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

ग्वालियर। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में गुरुवार को फूलबाग चौराहे पर रैली निकालकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस कार्यक्रम की अगुवाई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नाजिम खान कर रहे थे। नाजिम ने सीधा संवाद से बातचीत में कहा कि पाक की ये नापाक हरकत है। जिसका अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ निंदा करती है पीएम नरेंद्र मोदी से मांग करती है कि पाकिस्तान से तत्काल सबंध खत्म करें।