पुलवामा हमले के शहीद जवानों को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि
ग्वालियर। कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने फूलबाग चौराहे पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में प्राइवेट स्कूल के संचालक शुक्रवार की शाम एकत्र हुए और भारत सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए सीआरपीएफ के शहीद जवानों को याद कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर स्कूल एसोशिएशन के सदस्य राजकुमार जैन, गोविंद सिंह राठौर, अतुल पांडे ,अनिल कुमार दीक्षित, जितेंद्र सिंह तोमर,सुनील मिश्रा, मुरारी पाल, राजकरण सिंह भदोरिया, के के श्रीवास्तव, मनोज धूपर ,रंजीत सिंह चौहान ,सत्येंद्र राणा, सत्यपाल सिंह ,रवी कांत दुबे, विमल जैन, संजय गुप्ता, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।