आतंकी हमले का मुंहतोड़ जबाब देना चाहिए - डॉ. देवेंद्र शर्मा
ग्वालियर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश गुस्से में है। हर कोई पाक की इस हरकत का न सिर्फ नापाक बता रहा है बल्कि उसे मुहंतोड़ जबाब देने की मांग कर रहा है। इसी कड़ी में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में महाराज बाड़े पर कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी एवं दो मिनिट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इससे पहले डॉ. शर्मा ने कहा कि पिछले 5 सालों में पाकिस्तान के आतंकवादियों ने जिस प्रकार बर्बरतापूर्ण देश में हमले किये हैं। वह देश की आन, बान, शान के खिलाफ है। भारत को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले का मुंहतोड़ जबाब देना चाहिए। जिसमें देश के 42 जवान शहीद हो गए। श्रद्धांजलि देने वालो में प्रदेश सचिव सुरेन्द्र शर्मा, बृजमोहन परिहार, इस्माईल खां पठान, वासुदेव शर्मा, यदुनाथ सिंह तौमर, बालखांडे, श्रीमती श्यामकुंवारी व्यास, श्रीमती सरोज मिश्रा, श्याम सिंह चौहान, प्रवक्ता आनंद शर्मा, रामसुदंर रामू, श्रीमती ममता भिलवार, श्रीमती गिरिजा द्विवेदी, श्रीमती मीनू परिहार, भारत रत्नाकर, वीरेन्द्र तौमर, केशव मांझी, अनवर दाउद, शंकर गाबरा, गुरूमुख करोसिया, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश चावला, बंटी बघेल, गेारव भोंसले, प्रभूदयाल जौहरे, श्रीमती मंजू चौहान, श्रीमती सुनीता तौमर, कौशलेंद्र घुरैया, सरमन राय, पुरूषोत्तम भार्गव, अरविंद चौहान, राकेश बाबू, धीर सिंह यादव, गोविंद दास अग्रवाल, मनोज भार्गव, दिनेश जेन, प्रमोद पांडे, राजू चौधरी, संजीव दीक्षित, गजेन्द्र तिवारी, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, राकेश जाटव, आनंद जिझोतिया, शिववीर सिंह भदोरिया, सुरेश कुशवाह, भैयालाल भटनागर, मोहन गोयल, चेतन भार्गव, संकल्प गोस्वामी, भोलू जेन, राकेश गुर्जर, विरेन्द्र तिवारी, देवेन्द्र पटेल, अयूब खान, अरविंद खटीक, राकेश गुर्जर, नरेन्द्र शर्मा, मनीष कनविजय, सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।