वैलेंटाइन डे के विरोध में हिन्दू सेना ने फूँका पुतला, नहीं मनाने की दी चेतावनी

ग्वालियर। हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने चेतावनी दी है। अगर कोई युगल प्रेमी वैलेंटाइन डे पर अश्लीलता परोसते पाए गए तो उन्हें पकड़ कर सेना पुलिस के हवाले करेगी। यहां बता दें 14 फरवरी कल वैलेंटाइन डे है। वैलेंटाइन डे को लोग प्रेम दिवस के रूप में मनाते हैं। हिंदूवादी संगठनों का मानना है। यह पश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है और इससे समाज प्रदूषित हो रहा है। इसी  मद्देनजर हिन्दू सेना ने महाराज बाड़े पर वैलेंटाइन डे के विरोध में पुतला फूँका और नहीं मनाने  चेतावनी दी। इस अवसर पर सेना के संभागीय अध्यक्ष विनोद जोशी का कहना है कि 14 फरवरी को सेना शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च करेगी और अश्लीलता परोसने वालों को पुलिस को सौपेगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सेना के जिला मंत्री धर्मेंद्र शिंदे, मुकेश बघेल, विनय शर्मा, रवि पाल, संदीप उमरैया, मनोज कुशवाह, विजय हलचल, संजय झा, आकाश सिनौरिया, निक्की पांडे, नरेंद्र शर्मा, लालजी शर्मा, लालता प्रसाद मिश्रा, विनीत श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, बंटी गुर्जर, संजय प्रजापति आदि उपस्थित थे।