खेलों से सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं भाईचारा भी मजबूत होता है - अशोक सिंह

ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि खेल युवाओं का सिर्फ शारीरिक विकास ही नहीं करते बल्कि उससे आपसी भाईचारा बढ़ता है। और वैमनस्यता घटती है तथा वहॉ मौजूद जोशीले नौजवान खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करते हुये कहा आज के युग में जब समाज में दूरियॉं बढ़ रहीं है, तब खेलों के वृहद आयोजनों के जरिए हम अपनी वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को जीवित रख सकते है। श्री सिंह ने यह बात तिघरा रोड़ पर स्थित एस0आर0 मैमोरियल हॉस्पीटल के पास स्थित मैदान में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये कहीं।