मंत्री श्रीमती इमरतीदेवी का दिल्ली में हुआ सफल ऑपरेशन

ग्वालियर। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरतीदेवी का आज नई दिल्ली में ऑपरेशन सफलता पूर्वक हो गया। पिछले दिनों मंत्री श्रीमती इमरतीदेवी को ऑपरेशन के लिए ही एम्स में भर्ती कराया गया था। अपने ऑपरेशन के सफल होने की जानकारी मंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर दी है। इसमें मंत्री की तीन फ़ोटो भी पोस्ट की गईं हैं, जो उनके ऑपरेशन के बाद की बताई जा रहीं हैं। गौरतलब है 26 जनवरी को ग्वालियर में गणतंत्र दिवस परेड की सलामी लेने पहुचीं मंत्री श्रीमती इमरतीदेवी के मुख्यमंत्री का संदेश नहीं पढ़ पाने की खबर सुर्खियों में रही थी। इसी के बाद कांग्रेस महासचिव और अंचल में कांग्रेस के सर्वेसर्वा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सामने आकर मंत्री का ना सिर्फ बचाव किया था, बल्कि उनकी तबियत खराब होने की जानकारी भी पत्रकारों से साझा की थी।