सरकार सभी के हित में कर रही है कार्य - पशुपालन मंत्री श्री यादव
ग्वालियर। प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने कहा है कि प्रदेश की सरकार सभी के विकास के लिए वचनबद्ध है। गाँव, गरीब और किसानों के हित में सरकार द्वारा जन हितैषी निर्णय लिए जाकर उनका प्रभावी क्रियान्नवयन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के गठन के साथ ही किसानों के दो लाख रूपए तक के ऋण को माफ करने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया गया है।
पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने रविवार को अपाक्स द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। कार्यक्रम में अम्बाह विधायक श्री कमलेश जाटव, पोहरी विधायक श्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा, अपाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष श्री भुवनेश पटेल, जागरण यात्रा से श्री बहादुर सिंह, दीपक गाँधी, उमेश यादव, संजय यादव, ओबीसी यूनाईटेड फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भुवनेश पटेल ने की।
पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सराकर द्वारा 6 लाख गौवंश के संरक्षण के लिये भी कार्य किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में निराश्रित गौवंश को संरक्षित किया जायेगा। प्रदेश सरकार द्वारा गौशाला के निर्माण का भी ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम में अपाक्स संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने स्वागत किया और अपनी बात रखी।