विकास कार्यो में सभी का सहयोग आवश्यक - मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर

ग्वालियर। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि विकास के कार्यों में सभी का सहयोग आवश्यक है। सरकार के साथ-साथ क्षेत्र के निवासी भी विकास के कार्य में भागीदार बनें। श्री तोमर ने रविवार को आनंदनगर उद्यान विकास समिति द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में यह बात कही। कार्यक्रम में आनंदनगर उद्यान विकास समिति के पदाधिकारी और क्षेत्र के रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।