सरकार के प्राथमिकता वाले कार्य अधिकारी गंभीरता से पूर्ण करें - निगमायुक्त
समयसीमा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
ग्वालियर। सभी अधिकारी सरकार की प्राथमिकता वाले कार्य गंभीरता से समय से पूर्ण करें तथा हर में जनता की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण कराएं। उक्ताशय के निर्देश निगमायुक्त श्री विनोद शर्मा ने समयसीमा बैठक में निगम के अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया, उपायुक्त श्री देवेन्द्र सुन्दरियाल, श्री एपीएस भदौरिया सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री विनोद शर्मा ने बताया कि शासन की सबसे प्राथमिकता वाली योजना किसान ऋण माफी योजना के हितग्राही निगम सीमा में भी है जिसमें ज्यादातर हितग्राही निगम के ग्रामीण क्षेत्रों वालों वार्डों में हैं। अभी तक निगम सीमा के वार्डो में 1446 आवेदन किसान ऋण माफी योजना के जमा हो चुके हैं। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों के सभी 6 वार्डों के क्षेत्राधिकारी पोर्टल पर अपने क्षेत्र के किसानों के नाम देखकर उनसे संपर्क करें तथा उनके आवेदन जमा कराएं। इसके साथ ही जो भी किसान जनमित्र केन्द्रों पर किसान ऋण माफी योजना के आवेदन जमा करने आते हैं, तो उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के सीसीओ अपने क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठकर किसानों की सूची तैयार करें।
बैठक में निगमायुक्त श्री शर्मा ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य अमला एवं सभी संबंधित अधिकारी स्वच्छता के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें और नियमित रुप से साफ सफाई व्यवस्था की माॅनीटरिंग करें तथा क्षेत्राधिकारी आवश्यक रुप से साप्ताहिक बैठक करें। जिसमें डोर टू डोर कचरा संग्रहण, कचरा पृथकीकरण, कचरा परिवहन, सुबह शाम की सफाई व्यवस्था आदि के लिए लगातार कार्य करें। इसके साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र में डस्ट फ्री करने के लिए सडक के किनारे अधिक से अधिक ग्रीनरी करें, सार्वजनिक कंटेनर खत्म करें, कचरा फ्री शहर एवं सीवर टैंक खत्म करना सभी को सीवर लाइन से जोडने का कार्य करें।
निगमायुक्त ने बताया कि रविवार के रविवार पूरी मशीनरी केवल सफाई व्यवस्था के लिए कार्य करेगी जिसमें नाला सफाई का कार्य भी होगा। वहीं संस्थागत कचरे से खाद बनाने पर विशेष ध्यान दें। वहीं शहर से उठने वाला गोबर दो स्थानों पर जहां शमसान के लिए लकडी बनाई जाती हैं वहीं भेजें। इसके साथ ही पाॅलीथिन उपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान एवं कार्यवाही को नियमित रुप से जारी रखें।
निगमायुक्त श्री शर्मा ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र के सामुदायिक भवनों की जानकारी तत्काल दें कि एक साल में कितनी बार बुक हुआ है तथा कितनी आय है। इसके साथ ही भवन में रंगाई, पुताई आवश्यकहो तो कराएं एवं विद्युत, पानी की व्यवस्था कराएं।
बैठक में निगमायुक्त श्री शर्मा ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं सीसीओ को निर्देश दिए कि पार्कांे की सुन्दरता पर ध्यान दें तथा पार्क में क्या क्या सुविधाएं है उनकी जानकारी दें एवं अधिक से अधिक स्थान में घास लगाएं। वहीं बाउंड्रीवाल की यदि आवश्यक होतो तार फेंसिंग से बनाएं एवं बैठने के लिए बैंच हैं या नहीं। इसके साथ ही सभी जोन पर पार्कों का रजिस्टर संधारित हो।
वहीं नगर निगम द्वारा चलाए जाने वाले शव वाहनों की जानकारी ली जिस पर बताया गया कि एक वाहन निगम चलाती है जिस पर निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि एक वाहन और बढाएं। जनसंख्या के अनुपात में कम से कम दो शव वाहन चलाएं। वहीं शहर के सभी शमसान घाटों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से मांगी और दो दिन में जानकारी देने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि शहर के सभी शमसान घाट एवं कब्रिस्तानों की सूची बनाएं तथा उनके प्रबंध समिति आवश्यक रुप से गठित करें। इसके साथ ही एक रजिस्टर रखें व एजेन्सी के माध्यम से प्रत्येक शमसान घाट में प्रतिदिन होने वाले दाहसंस्कारों की जानकारी व उनके नाम की जानकारी संधारित होनी चाहिए। वहीं आवश्यक निर्माण एवं साफ सफाई की जिम्मेदारी के लिए क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित करें। वहीं जिन सडकों पर पेंचवर्क होना है उसकी जानकारी तत्काल देने के निर्देश दिए।
बैठक में सम्पत्तिकर, जलकर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कम वसूली को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी दो महीनों में पूरा ध्यान कर वसूली में लगाया जाना चाहिए एवं जो काॅलोनियां अभी वैध की गई हैं उनमें कैम्प लगाकर सम्पत्तिकर की नई आईडी बनाएं। सभी प्रकार के कर वसूली लिए नियमिति कार्यवही करें और साप्ताहिक समीक्षा करें।
वहीं निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि आगामी लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए सम्प्त्तिविरुपण की कार्यवाही नियमित रुप से प्रारंभ करें तथा प्रतिदिन फोटो भेंजें। इसके साथ ही आवारा पशुओं को पकडने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही करें।