जूडो कराटे चैम्पियन हनी का महापौर ने किया सम्मान
ग्वालियर। महापौर श्री विवेक नारायण शुक्रवार को ग्वालियर की प्रतिभावान जूडो कराटे चैम्पियन सुश्री हनी गुर्जर का उनके निवास पर जाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य श्री खेमचंद गुरवानी सहित हनी के परिवारजन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर डिस्ट्रिक कराटे चैम्पियनशिप के तत्वावधान में ग्वालियर की जूडो कराटे खिलाडी सुश्री हनी गुर्जर पुत्री श्री नृपत गुर्जर ने स्टेट लेवल पर 3 मैडल जीते एवं डिस्ट्रिक स्तर पर 3 मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया। हनी की कोच का नाम सुश्री माया परमार है।