5 लाख रुपए सालाना कमाई पर अब इनकम टैक्स नहीं

नई दिल्ली/ ग्वालियर। केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने आज बजट पेश किया। टेक्स स्लेब में छूट को लेकर जो उम्मीद पिछले बजट में लोगों को मोदी सरकार से थी। उसे आखिरकार इस बजट में पूरा किया गया। नई व्यवस्था के तहत अब 5 लाख रूपये की सालाना कमाई पर आयकर नहीं लगेगा। वित्त मंत्री श्री गोयल ने संसद में जब इस बात का ऐलान किया, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद थे। उन्होंने मेज थपथपाकर वित्त मंत्री के ऐलान का स्वागत किया। वहीं सदन में मौजूद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मायूस नजर आये। हालांकि बजट पेश किये जाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने बजट को चुनावी बजट बताया है। 
 
बजट 2019 की घोषणाएं.....
 
★ बजट में 5 लाख रुपए सालाना कमाई पर इनकम टैक्स नहीं।
★ पहले 2.5 लाख रुपए से ऊपर की सालाना आय पर इनकम टैक्स चुकाना पड़ता था।
★ अब 40 हजार रुपए तक के बैंक के ब्याज पर टैक्स नहीं लगेगा।
★ इनकम टैक्स के लिए 3 स्लेब बनाई गयीं।
★ पहली स्लैब में 5 लाख टन की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं।
★ दूसरी स्लैब यानी 5-10 लाख रुपए पर 20% का टैक्स चुकाना होगा।
★ तीसरी स्लैब में 10 लाख रुपए से अधिक आय पर 30% टैक्स देय होगा।
★ स्टैण्डर्ड डिडक्शन को 40 हजार रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रुपए किया गया।
★ निवेश के साथ 6.5 लाख रुपए की आमदनी पर टैक्स नहीं।
★ पहले 5 लाख रुपए की आमदनी पर 13 हजार रुपए टैक्स देना पड़ता था अब वह शून्य हुआ।
★ 7.5 लाख रुपए तक की आमदनी पर पहले 65 हजार रुपए टैक्स चुकाना पड़ता था जो अब घटकर 49920 रुपए होगा।
★ 10 लाख रुपए की आमदनी पर 1.17 लाख रुपए इनकम टैक्स के रूप में वसूले जाते थे जो अब घटकर 99840 रुपए हो गए हैं।
★ ठीक इसी तरह 20 लाख रुपए की आमदनी पर पहले 4.29 लाख रुपए का इनकम टैक्स देना होता था जो अब 4.02 लाख रुपए होगा।