महापौर श्री शेजवलकर ने दी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को विदाई

ग्वालियर। नगर निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों हर सुख व दुख में निगम हमेशा उनके साथ खडे हैं। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भविष्य उज्जवल हो। उक्ताशय के विचार महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के विदाई समारेाह में व्यक्त किए। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा एवं लेखा समिति के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुशवाह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। विदाई समारोह के अवसर पर अतिथियों द्वारा श्री लक्षमण पुत्र श्री मंगलिया, श्रीमती पार्वती पत्नी श्री नन्ना, श्री मुकेश पुत्र श्री बंगाली एवं श्री सुरेश पुत्र श्री भूरा सफाई संरक्षक को शॉल, श्रीफल एवं पीएफ की राशि का पत्र प्रदान कर विदाई दी गई।