लंबित प्रकरणों का तत्काल करें निराकरण, नहीं तो कार्यवाही के लिए रहें तैयार - महापौर श्री शेजवलकर
लोकमंत्रणा में महापौर ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
ग्वालियर। दिसम्बर 2018 तक लोकमंत्रणा में प्राप्त लंबित शिकायतों को निराकरण संबंधित विभागाधिकारी आवश्यक रुप से करा दें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कडी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। उक्ताशय के निर्देश महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने गुरुवार को लोकमंत्रणा के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। लोकमंत्रणा के दौरान अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया, उपायुक्त श्री देवेन्द्र सुन्दरियाल, उपायुक्त श्री एपीएस भदौरिया सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित लोकमंत्रणा के दौरान वार्ड 30 स्थित हरगोविन्दपुरम काॅलोनी के निवासियों द्वारा आग्रह किया गया कि काॅलोनी की पार्क की भूमि पूर अतिक्रमण कर लिया गया है जिसे हटवाकर पार्क विकसित कराया जाए, इसके साथ ही काॅलोनी की सडक निर्माण कराने का आग्रह भी काॅलोनी वासियों द्वारा किया गया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश महापौर श्री शेजवलकर द्वारा दिए गए।
वार्ड 28 स्थित शिवाजीनगर काॅलोनी कुम्हरपुरा क्षेत्र के निवासियों द्वारा पार्क में कुर्सी एवं विद्युत व्यवस्था कराने का आग्रह किया, जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वार्ड 22 के नागरिकों द्वारा न्यू विवेकानंद काॅलोनी में सडक के रुके हुए कार्य को पूर्ण कराने का आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 40 स्थित शीतला माता मंदिर के पास आंग्रे का बाजार के निवासियों द्वारा क्षेत्र में पानी की समस्या के निराकरण के लिए आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
वार्ड 38 स्थित एबी रोड गोल पहाडिया क्षेत्र के निवासियों द्वारा मेहन्दी वाला सैयद क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाने का आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वार्ड 51 स्थित न्यू वैष्णवीनगर बिजली घर के पीछे सिकंदर कंपू क्षेत्र के निवासियों द्वारा पानी की समस्या के निराकरण के लिए आग्रह किया गया। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 33 स्थित कपाटे वाली गली लक्ष्मण तलैया शिन्दे की छावनी के निवासियों द्वारा क्षेत्र में अमृत योजना के तहत सीवर का कार्य पूर्ण कराने के लिए आग्रह किया गया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
वार्ड 21 स्थित इंद्रमणिनगर के निवासियों द्वारा काॅलोनी में लगे मोबाइल टावर को हटवाने, स्वीकृत नलकूप खनन का कार्य प्रारंभ कराने, काॅलोनी के पार्क से अतिक्रमण हटवाने एवं काॅलोनी में हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने को लेकर आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 58 स्थित हैलीपेड काॅलोनी के निवासियों द्वारा अमृत योजना के तहत काॅलोनी में सीवर लाइन व पानी की लाइन डलवाने के लिए आग्रह किया। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
वार्ड 22 स्थित सिद्वेश्वर नगर में शमसान घाट से लेकर कृष्णानगर टंकी गोला का मंदिर तक सडक निर्माण के लिए क्षेत्र के नागरिकों द्वारा महापौर श्री शेजवलकर से आग्रह किया गया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वार्ड 31 स्थित आर पी काॅलोनी तानसेन रोड के निवासियों द्वारा क्षेत्र में पानी की समस्या का निराकरण करने का आग्रह किया जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
निशक्तजन खेल एवं कल्याण समिति के तत्वावधान में दिव्यांग खिलाडियों ने महापौर श्री शेजवलकर को आग्रह पत्र सौंपकर महापौर कप दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कराने का आग्रह किया जिसको लेकर महापौर श्री शेजवलकर ने खेल अधिकारी को तत्काल प्रस्ताव तैयार कर आयोजन कराने के निर्देश दिए। इसके साथही अन्य आवेदकों द्वारा भी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिए गए जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।