इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने नासिर गौरी, विनोद शर्मा संभागीय अध्यक्ष और सुनील पाठक होंगे प्रदेश सचिव

ग्वालियर। मध्य प्रदेश पत्रकार संघ की एक आवश्यक बैठक आज ग्वालियर प्रेस क्लब में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का विस्तार किया जाए। संघ के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र माथुर की अनुशंसा पर संस्थापक महासचिव श्री राजेश शर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सीनियर रिपोर्टर नासिर गौरी को जिला अध्यक्ष एवं विनोद शर्मा को संभागीय अध्यक्ष और सुनील पाठक को प्रदेश संगठन सचिव मनोनीत किया गया। इस मौके पर उपस्थित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संयोजक अशोक पाल, प्रदीप तोमर, रविन्द्र प्रताप सिंह कुशवाह, ब्रजराज सिंह तोमर, जोगेंद्र सेन, उपेंद्र शुक्ला, नीलेश तिवारी, युसुफ खान ने पुष्पमाला पहनकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जल्द कार्यकारणी के गठन की बात कही है। साथ ही अपनी नियुक्ति पर सभी का आभार व्यक्त किया है।