जनसुनवाई में समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

ग्वालियर। आम नागरिकों को विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव व अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी जनसुनवाई सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
       निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वार्ड 23 स्थित बस्ती गोदाम थाटीपुर के निवासियों द्वारा पानी की समस्या का निराकरण करने की मांग की। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वार्ड 43 स्थित दौलतगंज दहीमंडी के निवासियों द्वारा बिना अनुमति निर्माण करने को लेकर शिकायत की गई जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। 
     वार्ड 21 स्थित हनुमान नगर, गोले का मंदिर के निवासियों द्वारा काॅलोनी में स्ट्रीट लाइट ठीक कराने, सीसी रोड करावाने एवं सफाई कराने के लिए आग्रह किया गया। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वार्ड 01 स्थित बरा गांव के निवासियों द्वारा सरकारी हैंडपंप में दबंगो द्वारा निजी मोटर डालने की शिकायत की जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
      वार्ड 52 स्थित शिव शक्तिपुरम के निवासियों द्वारा अतिक्रमण को लेकर शिकायत की गई जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 21 स्थित कृष्णानगर, बैंक काॅलोनी के निवासियों द्वारा दबंगो द्वारा सडक पर भैंस बांधने को लेकर शिकायत की जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान सीवर, सफाई, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं  को लेकर लगभग 11 आवेदकों द्वारा आवेदन दिए गए जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।