जिस दल के पास कोई मुद्दा न हो वह अंत में इन्हीं मुद्दों तक सिमट गई है - सांसद श्री सिंधिया
ग्वालियर। जिस दल के पास कोई मुद्दा न हो वह अंत में इन्हीं मुद्दों तक सिमट गई है। यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का। सोमवार को ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में यह बात भाजपा पर हमला बोलते हुए श्री सिंधिया ने कही। पत्रकारों ने जब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के चौबीस घंटों में राम मंदिर मुद्दे को हल किये जाने के बयान पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही, तो उन्होंने कहा जिस दल के पास और कोई मुद्दा न हो वह अंत में इन्हीं मुद्दों तक सिमट गई है। जब तक न्यायालय कोई निर्णय न सुनाये इस पर किसी को भी टिप्पणी करना उचित नहीं है। एक अन्य सवाल के जबाब में सिंधिया ने कहा की अवैध उत्खनन को पुलिस की सख्ती से रोका जाएगा और जल्द से जल्द अवैध उत्खनन की प्रक्रिया पर पूर्णरूप से बंद की जाएगी।