मतदाता जागरूकता हेतु ली गयी शपथ

पन्ना। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना में छात्राओं एवं समस्त स्टॉफ द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में निष्ठापूर्ण मतदान करने की शपथ ली गयी एवं विभिन्न प्रतियोगितओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती गिरिजेश शाक्य ने की। मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी श्री आशीष बोस उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. अजय खरे, डॉ. सरिता खरे, डॉ. प्राची श्रीवास्तव, श्री विवेक कुमार मिश्रा, श्री अमरजीत सिंह चौहान, श्री दिनेश कुमार यादव, श्री आर.बी. पटेल तथा महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।