10वीं अखिल भारतीय सिंधिया फुटवाॅल प्रतियोगिता : झारखंड एवं जम्मू कश्मीर अगले दौर में

ग्वालियर। मंयक के 02 गोल की बदौलत सांराश फुटवाॅल क्लव झांरखड की टीम ने माॅ कामख्या बक्सर बिहार एवं ए.आर.सी.ओ.जम्मूकश्मीर की टीम ने ट्राईब्रेकर मुकावले में रेल्वे झांसी को पटरी से हटाया।
      नगर निगम की मेजवानी में एल.एन.आई.पी.के हरेभरे मैदान पर खेली जा रही 10वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप फुटवाॅल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गये दिन के पहले मैंच में पहला गोल झांसी के खिलाडी ने 9वें मिनट मे ंकर टीम में खुशी की लहर ला दी। विपक्षी टीम कश्मीरी खिलाडी गोल अंतर बराबर करने के कई प्रसास कियें लेकिन सफलता हाथ नही लगी।
      मध्यांतर बाद हुये खेल में कश्मीरी खिलाडियांे ने खेल रणनीती में बदलाव कर मैंच को खेला जिसके फलस्वरुप 80वें मिनट में एक शानदार गोलकर मैंच का स्कोर 1-1 कर दिया, मैच के निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 पर ही रहा। मैंच परिणाम के लिये नियमानुसार अपनाये गये ट्राईबे्रकर में 3-1 से जम्मूकश्मीर ने जीत दर्ज की।
         वहीं दिन के दूसरे मुकावले में सारांश फुटवाॅल क्लव झारखंड के जर्सी न. 41 पहनकर खेल रहे तेजतर्रार खिलाडी मंयक ने 33वें, व 55वें, मिनट में गोलकर टीम को जीत दिलाई।वही विपक्षी टीम बिहारी टीम के एक मात्र खिलाडी अभिषेक ने 77वें मिनट में किया।
 आज के मैच
        नोडल अधिकारी श्री बी.के.त्यागी ने बताया कि दिनांक 24 जनवरी को दो मैंच खेले जाएगे। समा फुटवाॅल पुषाद महाराष्ट विरुद्व विजय क्ल्व जयपुर 12 बजे एवं एफ सी.आई दिल्ली विरुद्व सारांश फुटवाॅल क्लव झारखंड 2 बजे से खेले जाएंगे।