हद कर दी नगर निगम के अफसरों ने....!

ग्वालियर। महापौर महोदय विवेक शेजवलकर जी एक हफ्ते पहले वार्ड-55 के आवड़पुरा में आये थे। निगम का पुरा अमला था। निगम के अधिकरियों का कई निर्देश दिए। हाथ में डायरी ओर पेन लिए पीएचई ओर निगम के अफसरों ने अभी सीवर की समस्या दूर कर देंगे, नाला साफ हो जायेगा। 25 कुर्सियों मिल जाएंगी बैठने के लिए लेकिन निगम के अफसरों ने महापौर के एक भी आश्वसन को एक फीसदी पूरा करने में दिलचस्पी नही दिखाई। सवाल यही है कि निगम के अफसर महापौर जी की छवि धूमिल कर रहे है। या फिर उनको महापौर की बातों से ओर लोगों की परेशानी से फर्क नही पड़ता है। महापौर जी ऐसे अफसरों को अपनी चाय की चर्चा से दूर कर दो, जो आपकी बनी बनाई छवि को बेकार करने के मकसद घूम रहे है। ये आज के हालत है.....। ( क्षेत्रीय नागरिक एवं पत्रकार नासिर गौरी की कलम से )