मां कनकेश्वरी देवी की कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री श्री तोमर सपरिवार हुए सम्मलित
ग्वालियर। राष्ट्रसंत और मानस मर्मज्ञ मां कनकेश्वरी देवी श्रीमद भागवत कथा सुनाने के लिये ग्वालियर आ चुकी हैं। वहीं आज सुबह कलश यात्रा से पूर्व केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के पुत्र देवेन्द्र प्रताप सिंह और उनकी पुत्र वधू ने महाराज बाड़ा स्थित हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना की, इसके बाद कलश यात्रा निकली।
विशाल कलश यात्रा हनुमान मंदिर महाराज बाड़े से पूजन होकर गांधी मार्केट, मोर बाजार होती हुई कार्यक्रम स्थल छत्री मैदान लश्कर में पहुंची। कलश यात्रा में इक्कीस सौ महिलाएं कलश लेकर साथ में चलीं। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति ने बताया कि आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं अनेक संस्थाओं से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने का आग्रह किया गया है एवं कलश यात्रा में सभी समाज के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे तथा कलश यात्रा का संपूर्ण मार्ग के बाजारों में व्यापारियों एवं दुकानदारों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं आरती कर स्वागत किया गया।