वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद भारद्वाज ने घोषणा कि ये मेरा आखिरी चुनाव है, लेकिन अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई हमेशा लड़ेंगे ....
वरिष्ठ पत्रकार अंशुमन शर्मा की कलम से --
मतदाताओं के लिये रेड कार्पेट बिछाया,10 बजे से 5 बजे तक होगा मतदान
ग्वालियर। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद भारद्वाज ने घोषणा कि ये मेरा आखिरी चुनाव है, इसके बाद मैं सिर्फ मतदाता रहूंगा,प्रत्याशी नहीं। लेकिन अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई हमेशा लड़ूंगा। क्योंकि बार के हित में लड़ाई लड़ने के लिये मैं कृत संकल्पित हूँ। वहीं चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को सभी प्रत्याशियों ने जमकर प्रचार किया। वरिष्ठ अधिवक्ता केएन गुप्ता,वरिष्ठ अधिवक्ता एनके गुप्ता आदि ने भी चुनाव प्रचार में भाग लिया।
10 बजे से 5 बजे तक होगा मतदान--
निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा, अधिवक्ता पुरषोत्तम पांडे,अधिवक्ता दीपक खोत,अधिवक्ता मुकेश गुप्ता, अधिवक्ता सोमवीर यादव ने बताया कि शुक्रवार को जिला कोर्ट में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान चलेगा। मतदान के लिये अधिवक्ताओं को फोटोयुक्त आईडी कार्ड लाना होगा। जिला कोर्ट में मतदाता अधिवक्ताओं के स्वागत के लिये रेड कार्पेट बिछाया गया है।
मराठा बोर्डिंग,एरन भवन में होगी पार्किंग---
प्रत्याशियों की पार्किंग एरन भवन में होगी, जजेज के लिये पार्किंग की व्यवस्था राजपूत छात्रावास में की गई है। मराठा बोर्डिंग,गिर्राज मंदिर के पास भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
बार चुनाव में 17 पदों पर 66 प्रत्याशी मैदान में हैं--
ग्वालियर हाईकोर्ट बार चुनाव में 17 पदों पर 66 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें 7 महिला प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहीं हैं। बार के लगभग 3500 वकील 18 जनवरी को मतदान कर अपना निर्णय सुनाएंगे। बार अध्य्क्ष के लिये वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद भारद्वाज, प्रेमसिंह भदौरिया, एमपीएस रघुवंशी,अशोक खेड़कर, सहित 7 प्रत्याशी मैदान में है। सचिव पद के लिये दिलीप अवस्थी, पवन पाठक,केएल गुप्ता सहित 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर सिर्फ 2 प्रत्याशी अनुराग शर्मा और अनूप गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्यों के 9 पदों के लिये 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।