भाजपा किसान मोर्चा 16 जनवरी को सौपेगा कलेक्टर को ज्ञापन
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सदैव किसानों की सेवा के लिए कार्यरत रही है, चाहे सत्ता पक्ष में हो या विपक्ष में। अन्तः आज विपक्ष की महत्ती भूमिका का निर्वाह करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वचन पत्र में की गई घोषणाओं को अमल में लाने तथा पूर्व सरकार द्वारा किसानों के लिए बजट में स्वीकृत की गई राशि वितरित करने हेतु कल दिनांक 16 जनवरी को दोपहर 2 बजे राजमाता विजयाराजे चैराहा, जेयू, सिटी सेंटर पर सभी भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे, वहां से कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए रवाना होंगे। उक्त जानकारी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री भतर दांतरे ने दी।किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत दांतरे, महामंत्रीगण चेतन सोनी तथा अरूण कुशवाह ने इस अवसर पर समस्त भाजपा किसान मोर्चा ग्वालियर महानगर में निवासरत सम्मानीय राष्ट्रीय कार्यकारणी के पाधिकारीगण एवं सदस्य, प्रदेश कार्यकारणी के पदाधिकारीगण एवं सदस्य, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण एवं सदस्य, मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण एवं सदस्य, वार्ड अध्यक्ष एवं समस्त ज्येष्ठ, श्रेष्ठ, कनिष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं को उपस्थित रहने की अपील की है।