मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में गरीबों को कराया भोजन, बांटे कपड़े

ग्वालियर। श्री चित्रगुप्त देव सेवा संस्थान द्वारा स्व. डॉ.श्याम मोहन श्रीवास्तव जी की स्मृति एवं मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में गरीब एवं निःशक्तजनों में भोजन एवं वस्त्र वितरण का कार्यक्रम रविवार को शहर में आयोजित किया गया। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए श्री चित्रगुप्त देव सेवा संस्थान के सचिव दीपक सक्सैना ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ स्व.डॉ.श्याम मोहन श्रीवास्तव के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पअर्पण कर उनको नमन करते हुए हुआ। इस अवसर पर स्व.डॉ़ श्याम मोहन श्रीवास्तव की धर्मपत्नि डॉ. नलिनी श्रीवास्तव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं, विशिष्ट अतिथि में प्रदीप माथुर, एके निगम, आरपी श्रीवास्तव, केपी श्रीवास्तव पूर्व केन्द्रीय जेल अधीक्षक, विजयकृष्ण योगी एडवोकेट, विजय निगम मंचासीन थे। कार्यक्रम में उद्योगपति श्री ए के निगम ने कहा कि श्री चित्रगुप्त देव सेवा संस्थान को समाज में सेवा भाव हमेशा रखें और अन्य संस्थानों की तरह अंधचाल न चलें, उन्होंने कहा कि जो कायस्थ समाज के व्यक्ति कार्य संचालित करते हैं उस जैसा संचालन पूरे भारत में कोई और नहीं कर नहीं सकता है। संस्थान आगे बढ़ेगा ऐसी कामना है। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष एस के अस्ठाना ने कहा कि संस्थान द्वारा आगामी कार्यक्रम तो होते ही रहेंगे, हमारा ध्येय सभी कायस्थों को संगठित कर समाज का हर स्तर पर परस्पर सहयोग करने काय। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने अपना अपना परिचय दिया। कार्यक्रम का प्रबंधन एवं संचालन सुधीर सक्सैना ने किया। कार्यक्रम की बैठक के पश्चात जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं वस्त्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कायस्थ समाज द्वारा आधा सैंकड़ा लोगों ने भोजन का वितरण एवं वस्त्र वितरण का कार्यक्रम परस्पर सहयोग से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तृप्ती भटनागर, भारती श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, अमित जौहरी, मनीषा सक्सैना, समीर खरे, रूपेश सक्सैना, सुधीर सक्सैना, पीके सक्सैना, दीपक सक्सैना, चंचल सक्सैना, ज्योति सक्सैना, माही सक्सैना, सुनीता अष्ठाना, प्रवीण सक्सैना, मनीष सक्सैना, बीएम सक्सैना, प्रकाश सक्सैना, अनूप सक्सैना, अभिषेक श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहे।