शिंदे की छावनी पर डीपी लगाने का विरोध
ग्वालियर। शिंदे की छावनी नवाब साहब का कुआं के पास बिजली विभाग के द्वारा गड्ढा खोदकर डीपी बदलने का विरोध किया जा रहा है।यह डीपी अंकुर अपॉइर्टमेंट का मुख्य दरवाजा रोककर लगाई जा रही है।जिसका वहां रहने वाले लोगों सहित आमजन ने विरोध किया है। क्षेत्र के पार्षद चंदू ने आश्वासन दिया है कि डीपी इस स्थान पर नहीं लगेगी। जानकारी के अनुसार नवाब साहब के कुएं के मंदिर के पास पूर्व में एक डीपी लगी थी,जिसे अचानक बदलकर अंकुर अपार्टमेंट के नजदीक लगाने के लिए ठेकेदार के लोग गड्ढे खोदने लगे। इस क्षेत्र की जनता ने विरोध किया तो भीड़ जमा हो गई,लेकिन बिजली विभाग के ठेकेदार द्वारा इनको धमकाया गया कि डीपी तो यही लगेगी। वहां क्षेत्रीय पार्षद चंदू सेन भी पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि डीपी इस स्थान पर नहीं लगेगी, जनता परेशान होगी। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बिजली विभाग एवं पुलिस थाने में की है। विरोध करने वालों में अशोक शर्मा,विक्रम पाराशर, महेश सिंघल, अजय साहनी,ज्योति साहनी, महेश गुप्ता,दिनेश नेगी, रवि नेगी, प्रमिला देवी, मंजू नेगी,राजेश वर्मा, अल्पना वर्मा आदि शामिल है।