लापरवाह सफाई संरक्षकों का वेतन काटा, अतिक्रमण हटाया

ग्वालियर। नगर निगम के सभी आला अधिकारी प्रातः 6 बजे से क्षेत्र में निकलकर साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी के तहत सीईओ स्मार्ट सिटी, अपर आयुक्त, उपायुक्त, सीसीओ, सीओ सहित अन्य सभी अधिकारियों ने अपने अपने संबंधित क्षेत्र में भ्रमण कर सफाई अमले की उपस्थिति का परीक्षण किया तथा विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
       स्वास्थ्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी मदाखलत श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा प्रातः 7ः30 बजे पर क्षेत्र कमांक 6 पडाव, वार्ड 31,32, में सफाई संरक्षको की उपस्थिति चेक की। जिसमें वार्ड 31 में 51 में से 2 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। उसके बाद क्षेत्र क्रमांक 10 सैनिक पेट्रोल पम्प मेला रोड पर वार्ड 21, 22, 23 में हाजिरी चेक की, जिसमें वार्ड 22 में 74 में एक कर्मचारी एवं वार्ड 23 में 30 में से एक कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 8 डी.डी नगर पिन्टो पार्क में वार्ड 18, 19, 25 में हाजिरी चैक की, जिसमें वार्ड क्रमांक 18 में 56 में से 4 वार्ड 19 में 58 में से 2 एवं वार्ड 25 में हास्पीटल रोड मुरार पर हाजिरी चेक की, जिसमें वार्ड 25 में 50 में से 3 कर्मचारी कुल 370 में से 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। जिसका एक दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिये।
        वहीं अतिक्रमण कार्यवाही के तहत थाटीपुर चैराहे से दो हाथ ठेले जप्त कर मदाखलत विभाग भिजवाये गये। इसी प्रकार अचलेश्वर मन्दिर एवं इन्द्रगंज चैराहे से चार गाय पकडकर गौशाला भिजवायी गयी इसके बाद धूल भरी समस्या को देखते हुये ए.जी. आॅफिस पुल डिवाइडर से होटल तानसेन तक रोड की डिवाडरो से झाडू लगाकर धूल की ढेरिया उठवायी गई। इसके बाद स्टेशन बजरिया डिवाइडर से लेकर गोले का मन्दिर तथा गोले के मन्दिर से लेकर महाराज पुरा तक डिवाईडरो के दोनो साईड झाडू लगाने एवं धूल की ढेरिया भरने के निर्देश संबंधित डब्ल्यू.एच.ओ को दिये इसी प्रकार बहोडापुर चैराहे से लेकर सागरताल के चैराहे तक के डिवाईडरो के दोनो साईड झाडू लगाने एवं धूल की ढेरिया भरने के निर्देश संबंधित डब्ल्यू.एच.ओ को दिये। फूलबाग चैराहे से लेकर बेटी बचाओ चैराहे तक के डिवाईडर एवं फूलबाग से सांई बाबा मन्दिर रेाड तक डिवाईडरो के किनारे की झाडू लगाकर धूल की ढेरिया भरवाई गई। सागरताल चैराहे से आगे कबाडियो द्वारा गंदगी फैलाई जा रही थी जिसे श्री चैहान द्वारा मदाखलत को अतिक्रमण हटाने एवं जुर्माना करने के निर्देश दिये। एस.पी आॅफिस कलारी के बगल से डोर-टू-डोर द्वारा कचरा भरवाया गया।