धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी, कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम
ग्वालियर। देश सहित शहर में भी लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के कई स्थानों पर सामूहिक लोहड़ी जलाई जा रही है। पंजाबी समाज के लोग नई सड़क स्थित शूजाबाद भवन, जीवाजी गंज स्थित रतन कॉलोनी, नदीगेट स्थित सिंध विहार, शिंदे की छावनी स्थित आदर्श कॉलोनी समेत कई स्थानों पर एकजुट होकर पूरे भक्तिभाव से लोहड़ी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर लोग अग्नि की नाचते हुए परिक्रमा कर रहे हैं और एक-दूसरे को लोहड़ी पर्व की मुबारकवाद दे रहे हैं। धारणा है लोहड़ी के प्रमुख देवता अग्नि को इस मौके पर चिवड़ा, तिल, मेवा, गजक आदि की आहुति दी जाती है। लोग आग का घेरा बनाकर दुल्ला भट्टी की कहानी कहते सुनते हैं। माना जाता है कि यह पर्व फसल कटाई और बुबाई से जुड़ा है।