भिंड एवं मुरैना पहुचे केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, कई नेताओ के घर पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदनाएं
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर एक दिवसीय प्रवास पर भिंड व मुरैना पहुचे। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ग्वालियर से चलकर सर्व प्रथम भिंड के पूर्व विधायक श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने श्री कुशवाह के भिंड स्थित निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने श्री कुशवाह की माताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
केंद्रीय मंत्री श्री तोमर भिंड होते हुए पोरसा पहुंचे यहां पर पोरसा ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष महाराज सिंह तोमर के निवास पर पहुंचकर उनकी माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
तत्पश्चात ग्राम ओरेठी पहुंचकर करू सिंह तोमर के पिताजी स्व श्री बलवीर सिंह तोमर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की तत्पश्चात श्री शिवचरण शर्मा के पुत्र के एक्सीडेंट के कारण दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर शोक संतृप्त परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया तत्पश्चात विकारी का पुरा पहुंचकर मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर के पिताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की..
पोरसा से रवाना होकर केंद्रीय मंत्री श्री तोमर जौरा पहुंचे यहां हाईकोर्ट जस्टिस श्री जीतेंद्र महेश्वरी के भाई एडवोकेट स्व श्री कौशल किशोर महेश्वरी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के निधन पर परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की व श्रद्धा सुमन अर्पित किए l