एक्शन में मिनिस्टर, क्षैत्रीय लोगों की सुनी समस्याएं, दिए निराकरण के तत्काल निर्देश

ग्वालियर। पानी की समस्या से परेशान वार्ड 14 के लोग अल सुबह खाद मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रधुम्न सिंह तोमर के घर पहुच गए। शनिवार देर रात मंत्री श्री तोमर भोपाल एक्सप्रेस से ग्वालियर आये। यहां उन्होंने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार सुबह ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 16 व 17 के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। मंत्री श्री तोमर सुबह कम्युनिटी हॉल स्थित परिसर पहुचे तो उनसे मिलने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इनमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल रहीं। यहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और सबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए दिशा निर्देशित किया। इससे पहले वार्ड 14 के लोग रविवार सुबह करीबन 6 बजे मंत्री श्री तोमर से मिलने पहुचे। ये लोग पानी की सप्लाई नहीं होने से परेशान थे। पीड़ित लोगों का कहना था कि नूरगंज पानी की टँकी से उन्हें पानी मिलता है लेकिन लंबे समय से नियमित सप्लाई नहीं मिल पा रही। समस्या से अवगत होने के बाद तत्काल बाद मंत्री श्री तोमर ने उपस्थित अधिकारियों से सम्पर्क साधा। पीड़ित लोगों के सामने ही सबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर तुरन्त समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।