अचलेश्वर मंदिर पर मिलेगी अब दान की कम्प्यूटराइज्ड रसीद, पार्षद सतीश सिकरवार ने किया कार्यालय का शुभारंभ
ग्वालियर। अब बाबा अचलनाथ को दान करने की कम्प्यूटराइज्ड रसीद दानदाता को मिलेगी। लंबे प्रयासों के बाद अचलेश्वर न्यास कार्यालय का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। अचलेश्वर मन्दिर परिसर में स्थित नवीन कार्यालय का शुभारंभ भाजपा नेता और पार्षद सतीश सिकरवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही पहली रसीद भी दी गई। इस आशय की जानकारी अचलेश्वर न्यास ग्वालियर की मार्गदर्शक व्यवस्थापक सचिव सुश्री सृष्टि शिवहरे ने सीधा संवाद को दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में न्यास के पदाधिकारी व अचलनाथ के भक्त उपस्थित रहे।